गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में आयोजित हुई बैठक
February 6th, 2021 | Post by :- | 507 Views

कुरुक्षेत्र, ( सुरेशपाल सिंहमार )    ।     गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में जीओ गीता परिवार शाहाबाद की बैठक गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। जिसमें जीओ गीता परिवार शाहाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने चेयरमैन का कार्यभार रविकांत गोयल और संयोजक का दायित्व हर्ष सलूजा को दिया।

संजय गुप्ता सह संयोजक की भूमिका में रहेंगे। सचिव का दायित्व राज मक्कड़ और सह सचिव अश्विनी वधावन होंगे। निधि प्रमुख की सेवा राजेंद्र बतरा को सौंपी गई। जहां मनोज सलूजा को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाया गया वही पत्रिका एवं गुल्लक प्रमुख की सेवा ज्ञान चंद प्रजापत और देवेंद्र शर्मा करेंगे। सत्संग एवं यज्ञ प्रमुख का कार्यभार राजू सपड़ा, चरणजीत कथूरिया, विकास चड्ढा और नवीन मंगला को मिला। संरक्षक मंडल में खरैती लाल मक्कड़, राममूर्ति शर्मा, मलिक विजय आनंद, बलदेव राज चावला, सुरेंद्र बजाज, महेश गुप्ता एवं जगदीश चानना रहेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

रमेश सचदेवा को ऑडिटर और पवन गुप्ता को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहने के लिए प्रेरित किया।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review