कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 3 मरीज हुए ठीक : सुखबीर
February 6th, 2021 | Post by :- | 552 Views
कुरुक्षेत्र, ( सुरेशपाल सिंहमार )    ।      जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 3 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 4 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 8699 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 208950 में से 196852 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 4 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 3 मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 208950 में से 196852 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 8878 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8699 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 45 एक्टीव केस है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review