*मनोज शर्मा,चंडीगढ़*। मनीमाजरा, मनसा देवी रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा माता (संतोषी माता) मंदिर में आज श्री महंत नरता राम गिरी जी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सुबह पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत महंत रामेश्वर गिरी और महंत राजेंद्र गिरी की अध्यक्षता में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। यह भंडारा गिरी परिवार की ओर से दिवंगत संत की स्मृति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महंत रामेश्वर गिरी, महंत राजेंद्र गिरी, महंत पुनीत गिरी, महंत टिंकू गिरी सहित अनेक श्रद्धालु एवं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी महंत मनोज शर्मा जी ने दी, जो स्वयं एक प्रमुख धार्मिक नेता हैं और सदैव धर्म-संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।