
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों का आगज हो चुका है, उसी की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के वर्कशॉप रोड यमुनानगर चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जिला यमुनानगर में भाजपा संगठन पूरी तैयारी के साथ नगर निगम के चुनावों में मेहनत कर रहा है,सभी जगह से अच्छा समर्थन भाजपा को प्राप्त हो रहा है।प्रेस वार्ता में भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,सुमित गुप्ता, मुदित बंसल,नितिन कपूर, विपिन साहनी साथ रहें।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल सुबह 10:00 बजे दिनांक 22/02/25 को जगाधरी वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी रीना के वार्ड 1 से रोड शो की शुरुआत करेंगे,गौशाला ग्राउंड, झंडा चौक, पत्थरों वाला बाजार,खेड़ा बाजार, चौक बाजार, शर्मा टैंट,बुडिया चौक से होते हुए यमुनानगर पहुंचेगी। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर पहुंचने के उपरांत रोड शो हनुमान मंदिर, प्यारा चौक,मधु चौक,शहीद भगत सिंह चौंक फव्वारा चौक होते हुए अग्रसेन चौंक रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापसी करते हुए वर्कशॉप रोड यमुनानगर पर से होते हुए बायपास तक जाएगा।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर एवं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को भाजपा हाई कमान द्वारा यमुनानगर निगम चुनाव का संयोजक नियुक्त किए जाने के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी 22 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार एक तरफा जीत हासिल करेंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा की नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने मजबूत दमदार ईमानदार प्रत्याशी उतारे हैं ,इसका एक उदाहरण वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी भावना पवन बिट्टू का निर्विरोध जितना दिखता है कि जनता का आर्शीवाद भाजपा के साथ है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review